Horoscope Today 17 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 17 July 2025
Horoscope Today 17 July 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
मंगल पंचम,सूर्य तृतीय,चन्द्रमा -शनि द्वादश गोचर करके इस राशि के जातकों को प्रत्येक दिशा में सुशोभित व लाभान्वित करेंगे। आज का दिवस टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता का है। ऑफिस में वर्क की अधिकता से तनाव रह सकता है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचे। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय निकालें।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
जॉब व व्यवसाय में आज का दिन खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब में थोड़ा तनाव रहेगा। क्रोध से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। चन्द्रमा -शनि एकादश शुभ हैं। शुक्र प्रेम में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।बिजनेस ग्रोथ के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। चन्द्रमा सप्तम है। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
द्वादश गुरु धार्मिक कार्य करवाते हैं। चन्द्रमा -शनि नवम यानी भाग्य भाव मे गोचर कर रहे हैं। जॉब व बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब प्रोमोशन में लगातार बेहतर परिणाम नहीं मिल पा रहा है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आत्मबल को बनाए रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा अष्टम, राशि स्वामी सूर्य एकादश व मंगल इसी राशि में गोचर करेंगे। ऑफिस वर्क को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। घर में प्रेम को बनाए रखें। वाणी में माधुर्यता हैं।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
बुध धन देंगे। चन्द्रमा -शनि सप्तम होकर शुभ फल देंगे। मीडिया,टीचिंग,बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग सफल रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। न्यू बिजनेस डील में सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
तुला (Libra Daily Horoscope)
खष्ठम चन्द्रमा व नवम गुरु अनुकूल हैं। शनि -चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम गोचर में मंगलमय हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर लाभान्वित होंगे। जॉब में आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। गृह निर्माण में कुछ नवीन कार्यों को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा संभावित है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मंगल सिंह व गुरु मिथुन में है। इस राशि के जातकों को आर्थिक उन्नयन से मन सुंदर, आनंदित व सकारात्मक ऊर्जा से भरा रखेगा। चन्द्रमा व शनि पंचम हैं। संतान के प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा -शनि इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। व्यस्त दिनचर्या आपको परेशान करती रहती है। बिजनेस को और बेहतर करें,अपने प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम सूर्य दैहिक संताप से मुक्ति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
राशि स्वामी शनि चन्द्रमा के साथ तृतीय व गुरु खष्ठम गोचर में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा, ऑफिस वर्क में बिजी रहेंगे। वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि -चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य -गुरु एकसाथ पंचम गोचर कर रहे हैं। आज का दिवस मंगलमय हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। तुला व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
सूर्य व गुरु चतुर्थ घर -परिवार में उन्नति देंगे। शनि व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। न्यू बिजनेस डील को लेकर लाभ में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 16 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल