Daily Horoscope

Horoscope Today 10 October 2022, पढ़ें दैनिक राशिफल

01 Aaj-Ka-Rashifal

Horoscope Today

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। 
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।
भाग्यशाली संख्या : 5

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे है।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horosco
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 6

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी कभी चुप रहना ही अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4