BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल का शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

पिछली सरकारों ने पंजाब वासियों और महान शहीदों को भुला दिया था - केजरीवाल

पिछले 75 वर्षों में शहीदों और राष्ट्रीय नेताओं के सपनों को मिट्टी में मिला दिया गया

बदनाम और खतरनाक नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया

मुख्य मंत्री ने महान शहीदों और देशभक्तों के पदचिह्नों पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई

कई प्रधानमंत्री आए और गए, लेकिन लाल किले की प्राचीर से भाषण नहीं बदले

हर समाज के कल्याण के लिए राज्य सरकार की पहलों का उल्लेख किया गया

ब्रिटिश शासकों के चाटुकारों के वंशज ने पंजाब में नशे के कारोबार को संरक्षण देकर राज्य को बर्बाद कर दिया

शहीद ऊधम सिंह वाला (सुनाम), 31 जुलाई: Make the Dreams of the Martyrs a Reality:पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करके शहीदों के सपनों को साकार किया जाएगा।

आज यहां शहीद ऊधम सिंह वाला नगर के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए की लागत वाले परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अपने देश को गुलामी की दलदल से निकालने के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेना उनके लिए बहुत गर्व और शांति की बात है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिए ताकि समानता वाला समाज बनाया जा सके, जिससे कमजोर और दबे-कुचले वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी खजाने की लूट की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे और भ्रष्टाचार के प्रतीकों के साथ पंजाब को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इन राजनेताओं ने अपने निजी हितों के लिए लोगों के पैसे को बेरहमी से लूटा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई थी क्योंकि पिछली सरकारों ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की कभी परवाह ही नहीं की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ही राज्य में नशे का जाल फैलाया, जिसने हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पंजाब में अब नशे की कमर टूट चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, उसकी मिसाल देश के इतिहास में नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कोई भी सरकार इस प्रभावशाली राजनीतिक नेता को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करती थी, जो राज्य में नशे फैलाने का सूत्रधार था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अनुकरणीय कार्य किया और नशे के कारोबार की बड़ी मछलियों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासनकाल के दौरान पंजाब ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है, किसानों तक नहरी पानी पहुंच रहा है, 20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग करके शहीदों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के इन नेक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस या अकाली-भाजपा कभी भी राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो वे अपनी खराब कार्यप्रणाली के माध्यम से पंजाब में चल रहे विकास को फिर से पटरी से उतार देंगे।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

अपने संबोधन में मुख्य मंत्री ने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नाम रखना इन नायकों की शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान नायकों के बलिदानों के कारण ही देशवासी आज स्वतंत्रता के फल का आनंद ले रहे हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन के कैक्सटन हॉल में जाकर सर माइकल ओ'ड्वायर को मार डाला था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की कठपुतली बनकर चलने वालों को वे 'सर' का खिताब देते थे, और ऐसा ही एक खिताब उस परिवार को भी दिया गया था जिसने अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की रात जनरल डायर के लिए भोज की मेजबानी की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उसी गद्दार परिवार का वंशज, जिसने पंजाब में नशे को संरक्षण दिया, युवाओं की जिंदगियां बर्बाद करने के अपराध में अब नाभा जेल में बंद है।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

मुख्य मंत्री ने कहा कि वे लगातार कैक्सटन हॉल जाते रहे हैं, जहां शहीद ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर लाखों भारतीयों का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्वतंत्रता का फल वास्तविक अर्थों में हर घर तक नहीं पहुंचा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीते समय में सत्ता में बैठे लोगों ने चिट्टे जैसे नशे फैलाने, लोगों की लूट-खसोट करने, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में एक जैसे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह और भी दुखद है कि इन नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए हैं और जनता अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे शहीदों के सपने अभी तक साकार नहीं हुए क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आम आदमी पार्टी महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती के हर हिस्से पर महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों के निशान हैं, जिन्होंने हमें अन्याय, अत्याचार और जुल्म का डटकर विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को देश की राजनीति के केंद्र बिंदु पर लाने का श्रेय श्री अरविंद केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और फूट डालने वाले एजेंडे को बढ़ावा दिया है, वहीं श्री केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को नई दिशा दी है।

एक अन्य बड़ी कल्याणकारी पहल का जिक्र करते हुए, उन्होंने मुख्य मंत्री स्वास्थ्य योजना की बात की, जिसमें कहा कि यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है जो पंजाब के प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक का नकद रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।

Make the Dreams of the Martyrs a Reality

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को अब तक 55,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है और अब टेलों पर रहने वाले किसानों को भी नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं और इसके अलावा कई अन्य जन-हितैषी पहलें लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्म से ही मेहनती और नेतृत्व करने वाले रहे हैं और अपने इस स्वभाव के कारण ही उन्होंने विश्व भर के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत और साहसिक स्वभाव के साथ हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की प्रगति के लिए पंजाबियों की इस भावना का सही उपयोग करने और 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी सम्मानित किया।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस पवित्र धरती पर आने के लिए स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. रवजोत, गुरमीत सिंह खुड्डीयां, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., बरिंदर कुमार गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां, वरिष्ठ 'आप' नेता मनीष सिसोदिया, उप स्पीकर पंजाब विधानसभा जय किशन सिंह रोड़ी, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जगदीप कंबोज गोल्डी, प्रोफेसर बलजिंदर कौर और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।