BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

भारत के समर्थन में आया ईरान; कहा- स्वतंत्र राष्ट्रों पर अपनी इच्छा थोपने में लगा है अमेरिका, 6 भारतीय तेल कंपनियों पर US का प्रतिबंध

Iran Extends Support To India Against America Sanctions

Iran Extends Support To India Against America Sanctions

Iran Support To India: एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा कर चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने के चलते भारत की 6 तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मसलन रूस के साथ-साथ भारत और ईरान के व्यापारिक संबंधों पर भी अमेरिका को भारी दिक्कत है, इसी का नतीजा यह एक्शन है। वहीं अमेरिका की इस धक्केशाही को लेकर अब ईरान ने भारत का समर्थन किया है और अमेरिकी प्रतिबंधों पर विरोध जताया है।

भारत के समर्थन में आया ईरान

भारत में ईरानी दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा है, ''अमेरिका अर्थव्यवस्था को हथियार बनाना जारी रखे हुए है और ईरान तथा भारत जैसे स्वतंत्र राष्ट्रों पर अपनी इच्छा थोपने तथा उनके विकास और वृद्धि में बाधा डालने के लिए प्रतिबंधों को औज़ार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका की ये बलपूर्वक भेदभावपूर्ण कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।''

वहीं ईरान ने कहा कि, ''अमेरिका की ऐसी नीतियों का विरोध एक अधिक शक्तिशाली, उभरती हुई गैर-पश्चिमी नेतृत्व वाली बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था और एक मज़बूत वैश्विक दक्षिण के लिए अहम कदम है।'' यानि ईरान का कहना है कि पश्चिमी नेतृत्व को हावी नहीं होने देना चाहिए।

Iran Extends Support To India Against America Sanctions

6 भारतीय तेल कंपनियों पर US का प्रतिबंध

ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका ने सख्ती दिखाते हुए जिन 6 भारतीय तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। उनके बारे में अमेरिका से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। इस अधिसूचना में उन भारतीय तेल कंपनियों के नाम हैं, जो ईरान के पेट्रोलियम क्षेत्र के साथ व्यापार कर रहीं थीं और तेल खरीद रहीं थीं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों को चेतावनी दी थी कि कोई भी ईरान से तेल न खरीदे।

US Sanctions Indian Entities

US Sanctions Indian Entities

Iran Petroleum

America vs India