Daily Horoscope

Horoscope Today 06 January 2023, दैनिक राशिफल

200

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
 कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। 
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : केसरिया 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ, जो ज़िंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : सुनहरा

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope
जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं।
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 05 January 2023, दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 04 January 2023, दैनिक राशिफल