दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की BJP में जॉइनिंग; फिर भाजपाई हुए अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेसी रहे इन नेताओं ने भी थामा कमल

Former Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely Joins BJP

Former Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely Joins BJP

Arvinder Singh Lovely Joins BJP: दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अरविंदर सिंह लवली की जॉइनिंग हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने लवली को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही। वहीं लवली के साथ-साथ दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक ने भी बीजेपी का दामन थामा।

Former Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely Joins BJP

 

मालूम रहे कि, बीते रविवार (28 अप्रैल) को अरविंदर सिंह लवली ने अचानक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली ने आप से गठबंधन के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया था। अरविंदर सिंह लवली का कहना था कि, जो आम आदमी पार्टी हमेशा ही कांग्रेस की खिलाफत करती रही। उसके साथ पार्टी का गठबंधन करने का फैसला गलत है। दिल्ली कांग्रेस इकाई के नेता शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे।

4 पेज का इस्तीफा पत्र लिखा

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा था। लवली का इस्तीफा 4 पेज का था। जिसमें उन्होने विस्तार से अपनी शिकायतें और बातें रखी थीं। अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले कहा कि, उन्हें अध्यक्ष पद होते हुए भी दिल्ली कांग्रेस इकाई में नियुक्तियां नहीं करने दी जा रहीं थीं। नियुक्तियों के मेरे अनुरोध ठुकरा दिये गए।

इसके अलावा जो आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में उस AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। वो भी तब जब उस पार्टी के आधे कैबिनेट मिनिस्टर जेल में हैं। यह ठीक नहीं किया गया।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई के नेताओं को AAP के साथ गठबंधन रास नहीं आया है। गठबंधन में दिल्ली कांग्रेस को क्या मिला है? सिर्फ तीन सीटें। वहीं लवली ने कहा कि, दिल्ली के गिरफ़्तार मुख्यमंत्री की झूठी तारीफ़ जिस प्रकार से की जा रही है वो दिल्ली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराज़गी की वजह बन रही है.

31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बने लवली

31 अगस्त 2023 को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस समय दिल्ली में कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में थी। ऐसे में अरविंदर सिंह लवली पर इसलिए भरोसा जताया गया था क्योंकि उन्हें दिल्ली की राजनीति की बुनियादी पकड़ है। अरविंदर लवली दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के दौरान शिक्षा से लेकर पर्यटन और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा लवली की सिख समुदाय में अच्छी पकड़ मानी जाती है। और यह मालूम रहे कि दिल्ली के वोटों में सिख समुदाय की अच्छी-ख़ासी भूमिका है।

अरविंदर सिंह लवली के बारे में

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वह कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं। लवली 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे। विधायकी के इस क्रम में अरविंदर सिंह लवली को मंत्री बनने का मौका भी मिला। वहीं 2019 में अरविंद सिंह लवली ने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही लवली ने कांग्रेस का एक बार साथ भी छोड़ा और बीजेपी में आ गए। अरविंदर सिंह लवली 2017 में नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, बीजेपी के साथ उनका सफर लंबा नहीं चला और एक साल के भीतर ही उन्होंने पार्टी में घर वापसी कर ली।

कांग्रेसी रहे इन कई नेताओं ने भी थामा कमल

Congress Leaders Joins BJP

Congress Leaders Joins BJP

Congress Leaders Joins BJP

Congress Leaders Joins BJP