Aaj ka Panchang 13 April 2024: आज नवरात्रि का पांचवा दिन; पढ़ें पंचांग, तिथि और राहुकाल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj ka Panchang 13 April 2024: आज नवरात्रि का पांचवा दिन; पढ़ें पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka Panchang 13 April 2024

Aaj ka Panchang 13 April 2024

Aaj ka Panchang 13 April 2024: राष्ट्रीय मिति चैत्र 24, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ला, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 01, शव्वाल 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

पंचमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- नाग पंचमी, स्कन्द षष्ठी व्रत, वैशाख संक्रांति, मुहूर्त 30, पुण्यकाल संक्रांति मध्याह्न बाद, मेला वैशाखी।

सूर्योदय का समय 13 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 45 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का उपाय : बंदरों को काले चने खिलाएं।