हिमाचल के शिमला में महिला का 'तांडव': बीच सड़क पब्लिक के बीच बंदे को पीटा, पुलिस आ गई फिर भी न रुकी... चलते रहे थप्पड़, चलती रहीं लातें
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिमाचल के शिमला में महिला का 'तांडव': बीच सड़क पब्लिक के बीच बंदे को पीटा, पुलिस आ गई फिर भी न रुकी... चलते रहे थप्पड़, चलती रहीं लातें

A Woman beaten up a Man in Shimla video viral

Himachal Viral Video

Himachal Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर महिलाओं के कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर बेहद आश्चर्य होता है और लगता है कि ये सब क्या है? फिलहाल, एक वीडियो अब हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है| उक्त वीडियो में एक महिला एक बंदे को उसकी कॉलर पकड़कर पीटती नजर आ रही है और यह सब बीच सड़क पब्लिक के बीच हो रहा है| महिला बंदे पर कहीं थप्पड़ बरसाती है तो कहीं लातें चलाती है| हैरानी की बात तो यह है कि मौके पर पुलिस के पहुंचने पर भी महिला ऐसा करने से रुकती नहीं है|

यह पढ़ें - नशे में धुत लड़की का सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिसवाले की कॉलर पकड़ी, बाल नोचे, मारने को लात चलाई, चिल्लाती हुई देती रही गालियां, फिर सड़क पर लेट गई

बीच-बचाव करती पुलिस... भिड़ती जाती महिला...

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शिमला के माल रोड पर स्कैंडल प्वाइंट के पास की है| बताया जाता है कि पहले महिला और बंदे में कुछ बातचीत होती रही| इसके बाद फिर महिला ने बंदे को पीटना शुरू कर दिया| इसी बीच जब मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची और गाड़ी से उतरकर जब एक पुलिस कर्मी ने महिला को शांत होने के लिए कहा तो महिला मानी नहीं और पुलिस कर्मी के सामने ही बंदे को फिर पीटने लगी| इस दौरान पुलिस कर्मी ने बंदे का बचाव किया| लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फिर भी बंदे को मारने के लिए भिड़ी जा रही है|

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की....

बताया जाता है कि, इस पूरी घटना को बढ़ता देख अब पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ बनती कार्रवाई शुरू कर दी है| दोनों को थाने लाया गया है और दोनों से पूछताक्ष की जा रही है| पुलिस यह पता करेगी कि पूरी घटना में किसकी गलती है? उसी के हिसाब से फिर आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा| फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मारपीट करने वाली महिला चर्चा में आ गई है|

वीडियो देखें ...