ईंधन बचत की अनूठी मिसाल: जयपुर में सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल से ऑफिस पहुंचे आईजी विकास कुमार, नॉर्थ जिले की पुलिस ने भी पैडल मार की गश्त
A Unique Example of Fuel Conservation: In Jaipur,
जयपुर: A Unique Example of Fuel Conservation: In Jaipur, राजस्थान पुलिस के एक सीनियर आईपीएस पीएम मोदी की अपील के बाद साइकिल लेकर सड़क पर निकले। कंधे पर बैग लेकर अपने आवास से निकले तो लोग उन्हें देखते रह गए। जब दफ्तर पहुंचे तो स्टाफ भी अचंभित रहा गया क्योंकि रोजाना अपनी सरकारी गाड़ी में आने वाले आईपीएस साइकिल से दफ्तर पहुंचे थे। ये आईपीएस हैं विकास कुमार जो कि वर्तमान में राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में आईजी के पद पर कार्यरत हैं।
8 किलोमीटर का सफर साइकिल से
2004 बैच के आईपीएस विकास कुमार का आवास जयपुर की एनआईआर कॉलोनी में है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का ऑफिस जगतपुरा क्षेत्र में है। आवास से ऑफिस की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। 4 किलोमीटर साइकिल से ऑफिस गए और वापस भी साइकिल से ही लौटे। उनका कहना है कि वे अगले एक महीने तक अपनी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल ऑफिस जाने के लिए नहीं करेंगे। उन्होंने साइकिल से ही ऑफिस जाने और वापस लौटने का प्रण लिया है।
नॉर्थ पुलिस ने साइकिल से की सायंकालीन गश्त
जयपुर आयुक्तालय के नॉर्थ जिले की पुलिस ने शुक्रवार की सायंकालीन गश्त साइकिल से की। डीसीपी करण शर्मा, एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, नीरज पाठक सहित पुलिस के कई इंस्पेक्टर और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने साइकिल से गश्त की। परकोटे की गलियों में साइकिल पर पुलिस की टोलियां देखकर लोग हैरान रह गए। डीसीपी करण शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अपील पर सांयकालीन गश्त साइकिल से करने की पहल की है।
पीएम मोदी की अपील का असर
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से ईंधन बचाने की अपील की है। पीएम मोदी की इसी अपील को मानते हुए आईपीएस विकास कुमार ने साइकिल से ऑफिस जाने और वापस लौटने का निर्णय लिया है। शुक्रवार 15 मई से उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है। उनका कहना है कि ईंधन सीमित है। ऐसे में हर नागरिक को प्रयास करने चाहिए कि वे इसकी खपत कम से कम करे।
पीएम, सीएम और गवर्नर से ली प्रेरणा
ईंधन बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में कटौती की है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पीएम मोदी के आह्वान के बाद ईंधन की बचत करते हुए काफिले में कटौती की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया। पीएम, सीएम और गवर्नर से प्रेरणा लेते हुए सीनियर आईपीएस विकास कुमार ने भी ईंधन बचाने के लिए साइकिल से ऑफिस जाने और वापस लौटने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि सीमित संसाधनों का सीमित उपयोग करना राष्ट्र सेवा से कम नहीं है।