दिनदिहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

दिनदिहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

Person was Shot Dead

Person was Shot Dead

बस से बुटाना नहर मोड पर उतरा था मृतक संजय

सफीदों, (विनय दीवान): Person was Shot Dead: नगर के पानीपत रोड स्थित बूटाना नहर मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कला निवासी संजय (40) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी तादाद में लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था तथा संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला आपसी कोई पुरानी रंजिश का बताया जाता है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कमल सिंह अपनी-अपने टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

Person was Shot Dead

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव ऐंचरा कलां का संजय गोहाना से सफीदों आने वाली बस में गांव सवार होकर सफीदों आ रहा था। जैसे ही बस बुटाना नहर मोड पर रुकी तो संजय उसमें से उतरा कि तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला बोल दिया गया। गोलियां लगते ही संजय की वहीं पर देर हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। गोलियां चलते ही आसपास हड़कंप मच गया और राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। मौके पर काफी मात्रा में खून भी बिखरा हुआ था।पुलिस ने घटनास्थल की तत्काल बैरिकेटिंग की। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे तो एक व्यक्ति की गोलियां लगने से मृत्यु हुई मिली। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।