गाजीपुर में विकास की नई राह: बलिदानी विजय शंकर राय के द्वार तक बनेगी पक्की सड़क

गाजीपुर में विकास की नई राह: बलिदानी विजय शंकर राय के द्वार तक बनेगी पक्की सड़क

A paved road will be built up to the gate of marty

A paved road will be built up to the gate of martyr Vijay Shankar Rai

गाजीपुर। A paved road will be built up to the gate of martyr Vijay Shankar Rai, शासन ने शेरपुर खुर्द के बलिदानी विजय शंकर राय के घर का मार्ग सहित जनपद के 14 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 55.95 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। 11 करोड़ की लागत से 18.59 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शेरपुर खुर्द गांव के बलिदानी विजय शंकर राय के दरवाजे तक नई सड़क का अनुमोदन कर दिया है।

बलिदानी विजय शंकर राय के घर तक सड़क बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर पिछले वित्तीय वर्ष में ही शासन को भेजा गया था, लेकिन बजट के अभाव में पिछले साल प्रस्ताव अनुमोदित नहीं हो पाया था। स्वजन ने वित्तीय वर्ष में प्रयास किया तो अनुमोदन मिला।

पीडब्ल्यूडी विभाग से शहीद संस्मरण इंटर कालेज से बलिदानी विजय शंकर राय के दरवाजे से होते हुए सड़क गांव के पूर्वी छोर तक जाएगी। इस सड़क की लंबाई 970 मीटर होगी। इसे बनाने में 81 लाख रुपये खर्च आएगा।

इसके अलावा शासन ने अन्य 13 संपर्क मार्गों के निर्माण को भी बजट जारी किया है। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि से जनपद के संपर्क मार्गों के नवीनीकरण कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मंजूर होने की जानकारी दी है।

छोटे भाई ने जताया आभार

बलिदानी विजय शंकर राय के छोटे भाई अवधेश कुमार राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि सरकार ने बलिदानी परिवार को सम्मान दिया है।

जम्मू में दिया था बलिदान

शेरपुर खुर्द के निवासी बलिदानी विजय शंकर राय सीआरपीएफ में कार्यरत थे। 18 जुलाई 1992 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह मार्ग हुए स्वीकृत

मार्ग का नाम लंबाई (किमी में) लागत (लाख में)
सलेमपुर -बघाई मार्ग से बबुरा हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग 2.5 140.19
बीबीपुर खास से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग 1.100 66.60
मरदह-जलालाबाद मार्ग के नसीरपुर होते हुए छलका पुल तक संपर्क मार्ग से देवरीबारी नवपुरा संपर्क मार्ग 1.350 98.62
मरदह-जलालाबाद मार्ग के नसीरपुर होते हुए छलकापुल तक संपर्क मार्ग से हरिजन बस्ती राजवीरपुर संपर्क मार्ग 1.160 85.31
करकापुर पासी बस्ती संपर्क मार्ग 1.500 103.95
करकापुर युमना इंटरनेशनल स्कूल से यादव बस्ती व ब्राह्मण बस्ती होते हुए दलित बस्ती तक 1.400 108.73
कुंडेसर-शेरपुर संपर्क मार्ग से बलिदानी विजय शंकर राय के घर तक मार्ग 0.970 81.23
सिंगेरा चौहान बस्ती मुख्य मार्ग से यादव बस्ती डीह बाबा तक संपर्क मार्ग 1.050 73.85
देवली में चौहान बस्ती चरयां संपर्क मार्ग 1.00 60.67
झंडापुर में हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग 1.960 75.26
महुआरी पूर्वी टोला संपर्क मार्ग 1.250 89.27
अराजी माफी गंधपा में लालपुरवा संपर्क मार्ग 1.700 109.30
मरदह-कासिमाबाद मार्ग से नोनरा चौहान बस्ती संपर्क मार्ग 0.770 48.73
मरदह-महाहर मार्ग से बरैया छोटका संपर्क मार्ग 0.880 55.32