निवेश मित्र 3.0 पोर्टल: निवेशकों के लिए नई डिजिटल क्रांति
A New Digital Revolution for Investors
निवेश मित्र 3.0 पोर्टल पर मिलेंगी 200 ऑनलाइन सेवाएं।
मुख्यमंत्री 'प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक शेड्स योजना' भी करेंगे शुरू।
85 निवेशकों को मिलेंगे प्रमाण पत्र और 2,781 करोड़ की सब्सिडी।
लखनऊ। A New Digital Revolution for Investors, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को निवेश मित्र-3.0 पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। निवेशकों की सुविधा के लिए विकसित किए गए इस पोर्टल पर 40 से अधिक विभागों से संबंधित 200 प्रकार की सेवाओं को आनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही मुख्यमंत्री ''प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक शेड्स योजना'' का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 85 निवेशकों को लेटर्स आफ कंफर्ट एलिजिबिलिटी प्रमाण पत्र सहित सब्सिडी और भूमि आवंटन पत्र भी वितरित करेंगे।
गौरतलब है कि निवेश मित्र 2.0 में निवेशकों को 43 विभागों से संबंधित 530 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही थीं, जिन्हें निवेशकों की सुविधा के लिए कम करके 200 कर दिया गया है।
2 प्रकार की मिलती हैं सुविधाएं
औद्योगिक विकास विभाग ने इसके लिए कई स्वीकृतियों को समाप्त कर दिया है। इससे निवेशकों का समय बर्बाद नहीं होगा। साथ ही एआइ-संचालित चैटबाट द्वारा त्वरित सहायता, आवेदन की स्थिति पर रियल-टाइम एसएमएस अलर्ट, एकीकृत कम्बाइंड एप्लिकेशन फार्म तथा जीआइएस-आधारित लैंड बैंक के माध्यम से उपयुक्त भूमि की आसान पहचान शामिल है।
निवेशक अब अपने प्रस्तावों को ग्राउंड-ब्रेकिंग से लेकर व्यावसायिक उत्पादन तक आनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। इन्वेस्ट यूपी की पहल पर अब आवेदन फार्म में लगभग 25 प्रतिशत कम अनुमतियां, 15 प्रतिशत कम दस्तावेज और करीब 20 प्रतिशत कम प्रक्रियात्मक चरण शामिल किए गए हैं।
कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी, एक्सलिमेक्स व मेकर घाट कंपनियों के साथ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल की स्थापना को लेकर समझौता करेगा।
साथ ही कौशल कनेक्ट सेल के लिए इन्वेस्ट यूपी और द कंर्वजेंस फाउंडेशन के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवेशकों को 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी की राशि भी जारी करेंगे।