ताजनगरी को बड़ी सौगात: सीएम योगी करेंगे 6777 करोड़ की 320 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

ताजनगरी को बड़ी सौगात: सीएम योगी करेंगे 6777 करोड़ की 320 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

A Grand Gift for the City of the Taj

A Grand Gift for the City of the Taj

आगरा। A Grand Gift for the City of the Taj, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 6777 करोड़ रुपये की 320 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें एडीए की ग्रेटर आगरा परियोजना 5142 करोड़ रुपये की शामिल हैं।

मुख्यमंत्री वृंदावन से शाम चार बजे रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। शाम साढ़े पांच बजे तक रहेंगे और फिर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

ग्रेटर आगरा की 5142 करोड़ रुपये की योजना का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय वायुयान से मंगलवार दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीकाप्टर से वृंदावन के लिए रवाना होंगे। शाम चार बजे वृंदावन से रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस आवास, थाना सहित 276 करोड़ रुपये की 35 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ग्रेटर आगरा की 5124 करोड़ रुपये सहित 6501 करोड़ रुपये की 285 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

रायपुर में होगा कार्यक्रम, शाम चार बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे तक मुख्यमंत्री रहेंगे फिर हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सोमवार दिनभर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित अन्य अधिकारियों रायपुर में डटे रहे। तीन से चार बार बैठक हुई और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।