राजघराने में आग लगी, करोडो का नुकसान

राजघराने में आग लगी, करोडो का नुकसान

राजघराने में आग लगी

राजघराने में आग लगी, करोडो का नुकसान

करनाल18 मई (शैलेन्द्र जैन); ,करनाल केथल रोड पर बना जेबीडी ग्रुप द्वारा  संचालित जीबीडी राजघराना भीषण अग्निकांड में तवाह हो गया चारो तरफ से आग की लपटों ने इसे घेर लिया। इस अग्नि कांड में करोडो के नुकसान की खबर हैं। आग लगने का कारण पता नही चल सका है। जानकारी के अनुसार कैथल रोड पर खूबसूरती से परिपूर्ण राज घराना बैंक्विट हाल परिसर में बेहतर शेड बनाया गया था। यहां पर विंटेज किचिन भी था।यहां पर देर शाम आग लग गई। आग की चिंगारी ने लपट का रूप ले लिया।

राजघराने में आग लगी,करोडो का नुकसान

आग की लपटें आसमान की तरफ उठ रही थी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़िया पहुंची। दर्जनों दमकल की गाड़िया आग पर काबू नही पा सकी।एक किलोमीटर दूर से धुंए के गुबार उठ रहा था।आग लगने का कारण पता नही चल सका हौ। आग से राजघराना परिसर आग में डूब गया। आसपास के लोग भी चिंतित हो उठे।मौके पर प्रशासनिक अफसर भी पँहुँचे। मौके पर पोलिस अफसर भी पँहुँचे। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका। इस अग्निकांड में करोडो के नुकसान की संभावना है।