हेलो पुलिस! चंडीगढ़ में यहां पर एक युवती की लाश पड़ी है, जल्दी आओ... आनन-फानन में मौके पर पहुंची टीम
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

हेलो पुलिस! चंडीगढ़ में यहां पर एक युवती की लाश पड़ी है, जल्दी आओ... आनन-फानन में मौके पर पहुंची टीम

A Female Dead Body Found in Chandigarh

A Female Dead Body Found in Chandigarh

Chandigarh News : चंडीगढ़ पुलिस में गुरूवार को उस वक्त आनन-फानन की स्थिति पैदा हो गई जब यह सूचना पहुंची कि फला जगह एक युवती की लाश पड़ी हुई है| आकर जल्दी देखिये... बतादें कि, चंडीगढ़ के थाना सारंगपुर एरिया में गुरूवार सुबह कुछ राहगीरों द्वारा एक युवती की लाश को देखा गया| धनास गांव के नजदीक से निकलने वाली पटियाला की राव नदी के किनारे युवती की लाश एक पेड़ से अटकी हुई थी| जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी| इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लेते हुए युवती की लाश को कब्जे में ले लिया| पुलिस ने मामले में अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

कहीं यह वह युवती तो नहीं जो बीते कल बह गई थी...

सारंगपुर पुलिस ने युवती की लाश को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और पहचान की जा रही है| इसके अलावा पूर्ण रूप से यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि यह मृतक युवती वही है जो बीते बुधवार को नयागांव इलाके के टांडा गांव के नजदीक पटियाला की राव नदी में बह गई थी| फिलहाल, पटियाला की राव नदी में बही युवती के परिवारजनों को पहचान करने के लिए बुलाया गया है|

दरअसल, आपको बतादें कि बीते बुधवार सुबह तड़के मूसलाधार तेज बारिश में पटियाला की राव नदी उफान पर थी| इसी बीच जब एक कार यहां नजदीक से गुजरी तो वह राव नदी के तेज बहाव में बह गई| बताया जाता है कि इस कार में चालक और एक युवती सहित तीन लोग थे| वहीं इधर जब कार बहने की  सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया| काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा| सिर्फ खाली कार पुलिस के हाथ लगी| माना जा रहा है कि राव नदी के तेज बहाव में बही कार सवार युवती यही है| राव नदी में बही युवती पंचकूला निवासी पूजा बताई जाती है|

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी