फतेहाबाद में श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक लगी आग, मची चीख-पुकार, फिर...
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

फतेहाबाद में श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक लगी आग, मची चीख-पुकार, फिर...

Fatehabad Private Bus Fire Accident

Fatehabad Private Bus Fire Accident

फतेहाबादFatehabad Private Bus Fire Accident: हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार तड़के भीषण अग्निकांड हुआ। 60 श्रद्धालुओं से भरी बस में भीषण आग लग गई। बस से धुंआ निकलते देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने धुंआ निकलते देखते ही बस सड़क किनारे लगा दी और सवारियों को उतार दिया। इसके बाद पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और देखते ही देखते बस जलकर रख हो गई। आग की विकराल लपटें देखकर सवारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि अगर जरा-सी देर हो जाती है तो वे सारे जिंदा जलकर मारे जाते, लेकिन ड्राइवर की सूझ-बूझ से उनकी जान बच गई। सभी ने जान बचाने के लिए ड्राइवर का आभार जताया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।

हाईवे पर होटल के बाहर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस में हिसार के आजाद नगर निवासी बैठे थे, जो सिरसा में सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी डेरे में जा रहे थे। वहां रविवार को सत्संग समारोह था, लेकिन फतेहाबाद के गांव बड़ोपल और गांव धांगड़ के बीच हाईवे पर बने होटल कमल कीकू के पास हादसे का शिकार हो गई। बस के पिछले पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर को राहगीरों ने धुंआ निकलने के बारे में बताया। जैसे ही उसे पता चला, उसने सब सड़क किनारे लगा दी। सभी सवारियों को एक-एक करके नीचे उतारा। इस रेस्क्यू ने सभी सवारियों ने एक दूसरे की मदद की। हड़बड़ाहट में यात्रियों का सामान अंदर ही रह गया। इसके बाद बस ने आग पकड़ ली और बस जलने लगी। विकराल लपटों से घिरी बस देखकर सवारियां डर गईं।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले बस राख

सवारियों ने बताया कि ड्राइवर ने फायर ब्रिगेड को फोन करके आग लगने की सूचना दी। स्थानीय पुलिस को भी आग लगने के बारे में बताया गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हो गई। दमकल वाहनों के आने तक बस जलकर रख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी पर सवारियों ने नाराजगी जताई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। साथ ही लोकल ट्रैवलिंग एजेंसी की बस बुलाकर सवारियों को उसमें बिठाकर सिरसा के लिए रवाना किया। सवारियों ने बताया कि राधा स्वामी डेरा सिकंदरपुर, सिरसा में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को सालाना सत्संग और भंडारा होता है। इसी में शामिल होने के लिए वे देररात निकले थे कि हादसा हो गया।