Udhampur-Durg Express Fire
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Train में आग का बड़ा हादसा: धूं-धूं कर जल रही है, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

Udhampur-Durg Express Fire

Udhampur-Durg Express Fire

ट्रेन में आग का हादसा अक्सर देखने को मिलता है| वहीं, अब एक ऐसा ही हादसा फिर से सामने आया है| मध्य प्रदेश के मुरैना से इस वक्त एक ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर आई है| यहां हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में आग लग गई है|

अबतक मिली जानकारी के अनुसार, आग के इस हादसे में किसी की भी जान जाने या किसी को कोई ज्यादा नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है| आग के इस हादसे के बीच से सवारियों को सकुशल बचाने का प्रयास किया गया है| इधर, दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं|

वीडियो लिंक -  https://twitter.com/ANI/status/1464197125479165953

दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के AC डिब्बों में लगी आग ...

बतादें कि, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के AC डिब्बों(ए1 और ए2) में भीषण आग लगी है| दोनों ही डिब्बों को ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग कर दिया गया है| डिब्बों में आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है| अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है|