This senior leader of Punjab Congress joined AAP
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में Congress को फिर बड़ा झटका, अब यह वरिष्ठ नेता AAP के खेमे में... देखें शामिल होने की तस्वीरें

This senior leader of Punjab Congress joined AAP

This senior leader of Punjab Congress joined AAP

कांग्रेस से नेता टूटते जा रहे हैं| अब तो आयेदिन देखने में आ रहा है कि कांग्रेस के इस नेता ने इस पार्टी को ज्वाइन कर लिया, उस नेता उस पार्टी को ज्वाइन कर लिया| बतादें कि, पंजाब कांग्रेस में भी यही स्थिति है| पंजाब कांग्रेस के अबतक कई नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं| जहां पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता ने ऐसा ही कुछ किया है| 

दरअसल, शनिवार को पंजाब कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ नेता सुखजिंदर राज सिंह (लाली मजीठिया) ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया| आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने खुद सुखजिंदर राज सिंह (लाली मजीठिया) का पार्टी में स्वागत किया है|

ध्यान रहे कि लाली मजीठिया ने 2 दिन पहले ही पनग्रेन के चेयरमैन और निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उस वक्त उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा नहीं दिया था| लेकिन पनग्रेन के चेयरमैन और निदेशक पद से इस्तीफे के साथ यह कयासबाजी खूब शुरू हो गई थी कि लाली मजीठिया अब आप में शामिल हो सकते हैं|