The number of police personnel Martyr in the Srinagar terror attack increased
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

कैसे घात लगाए बैठे थे आतंकी... जवानों की बस आई और बरसाने लगे अंधाधुंध गोलियां, अब शहीदों की संख्या इतनी हुई

The number of police personnel Martyr in the Srinagar terror attack increased

The number of police personnel Martyr in the Srinagar terror attack increased

बीते सोमवार की शाम को कश्मीर में आतंकियों ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया| श्रीनगर से जेवन आ रहे पुलिस कर्मियों पर आतंकियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई| पुलिस कर्मियों की बस को आतंकियों ने छलनी कर दिया और इस दौरान 10 से ज्यादा पुलिस कर्मी आतंकियों की गोली का शिकार हुए| इधर,आतंकी इस हमले को अंजाम दे साफ बच निकले| जबकि हमले का शिकार होने वाले पुलिस कर्मियों में दो शहीद हो गए, वहीं बाकि घायलों का इलाज किया जा रहा है| लेकिन बताया जा रहा है कि अब एक और पुलिस कर्मी की शहादत हो गई है| इस आतंकी हमले में कुल तीन पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं| 

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी हमले की पूरी जानकारी ......

श्रीनगर आतंकी हमले पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद हमारे 25 पुलिसकर्मी एक बस में श्रीनगर से जेवन जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी| विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर ने हमले का दावा किया है, हम जल्दी ही इस ग्रुप को मार गिराएंगे|