राष्ट्रपति से पक्षीशाला का उद्घाटन करने चाहता है प्रसाशन।
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

राष्ट्रपति से पक्षीशाला का उद्घाटन करने चाहता है प्रसाशन।

राष्ट्रपति से पक्षीशाला का उद्घाटन करने चाहता है प्रसाशन।

राष्ट्रपति से पक्षीशाला का उद्घाटन करने चाहता है प्रसाशन।

चंडीगढ़, 9 नवंबर( साजन शर्मा)। सुखना लेक के पास सिटी फॉरेस्ट में बन रहे पक्षीशाला (बर्ड
एवीयरी) का काम पूरा हो गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, मुख्य वन
संरक्षक देबेंद्र दलाई व अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को पक्षीशाला का दौरा
किया। प्रशासन 16 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से इस पक्षीशाला का
उद्घाटन कराना चाहता है। इसके लिए ही तैयारियों का जायजा लिया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 नवंबर को पेक के स्थापना दिवस के कार्यक्रम
में चंडीगढ़ पहुंच रहे है। प्रशासन की कोशिश है कि शहर में पूरे हो चुके
परियोजनाओं का उद्घाटन राष्ट्रपति करें। वन विभाग पिछले काफी समय से इस
पक्षीशाला का निर्माण करने में लगा है। कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई।
इसे बनाने पर नियमों के उल्लंघना का भी आरोप लगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री
मेनका गांधी ने भी आपत्ति जताई। आरोपों की जांच करने के लिए सेंट्रल जू
अथॉरिटी, पर्यावरण मंत्रालय व अन्य मंत्रालयों से टीमें आई और पक्षीशाला का
दौरा किया। सभी ने हरी झंडी दे दी, इसके बाद अब जाकर काम पूरा हुआ है। इस
सिटी फॉरेस्ट में कुल पक्षीशाला बनाई जा रही हैं। इनमें कुल 46 प्रजातियों
के 1500 विदेशी पक्षी रखे जाएंगे। इनमें से ज्यादातर पक्षियों को चंडीगढ़
लाया जा चुका है। पूरे देश में जितने पक्षीशाला हैं, उनसे ज्यादा ऊंचाई के
केज यहां पर बनाए गए हैं ताकि पक्षियों को उड़ने के लिए जगह मिल पाए। अंदर
पेड़ और पानी के सोर्स भी बनाए गए हैं। मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने
बताया कि पक्षीशाला का काम पूरा हो गया है। कोशिश की जा रही है कि 16 नवंबर
को उद्घाटन कराया जाए।