BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'बुल'

Shahid

Shahid Kapoor : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'बुल' 07 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर की फिल्म 'बुल' ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित होगी। शाहिद कपूर इस फिल्म में ब्रिगेडियर बुलसारा की भूमिका निभते नजर आयेंगे।इस फिल्म से आदित्य निंबालकर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

यह फिल्म 1980 के दशक की रियल लाइफ इंसीडेंट पर आधारित है। इसे टी-सीरीज और गिल्टी बाय एसोसिएशन के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म 'बुल' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म 07 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने कहा, 'बुल' एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और टी-सीरीज की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक है, हम इस रिलीज के साथ सिल्वर स्क्रीन के साथ दर्शकों के लंबे समय से चले आ रहे रोमांस को जारी रखना चाहते हैं।