मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने 'ससुराल वालों' से मांगी माफी, जानें- क्या है वजह
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने 'ससुराल वालों' से मांगी माफी, जानें- क्या है वजह

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने ससुराल वालों से मांगी माफी

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने 'ससुराल वालों' से मांगी माफी, जानें- क्या है वजह

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपने ससुराल में थीं। पीतलनगरी मुरादाबाद में लम्बे अंतराल के बाद आने के कारण उन्होंने सभी से माफी मांगी।

मुरादाबाद में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि आप सभी लोगों का मेरे ससुराल में बहुत स्वागत है। ससुराल वालों मैं आपसे माफी चाहती हूँ कि बहुत दिन बाद आयी हूँ। आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। उनको खड़ा किया। देश के बंटवारे के बाद मेरे ससुर जी के पिता मुरादाबाद आये। यहीं से कारोबार शुरू किया। यहां के हुनर, यहां के लोगों की मदद से उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य बनाया।

मुरादाबाद पीतलनगरी के रूप में पूरी दुनिया मे जाना जाता है। मेरी शादी के वक्त यह एक खुशहाल शहर था। व्यापारियों से लेकर मजदूरों की मेहनत के साथ-साथ उस समय ऐसी सरकार थी, जिसने आपकी काफी मदद की। उसी समय में एक्सपोर्ट काउंसिल बनी, निर्यातकों को हर तरह से मदद दी गयी। मेरे पिता राजीव जी ने हर तरह से मदद की। उस समय आठ हजार करोड़ का निर्यात होता था, आज दो हजार का हो रहा है। इसके कारण दो लाख लोगों की रोटी-रोजी खत्म हुई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति से व्यापारी काफी बर्बाद हुए हैं। इसके साथ ही सरकार की गलत नीति से नोटबंदी से कोई काला धन वापस नहीं आया। जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ी। कारीगरों की दिहाड़ी आधी हुई। इसी दौरान बिजली व डीजल महंगा होने के साथ कच्चा माल भी काफी महंगा हो गया। इस सरकार ने ब्याज पर सब्सिडी कम की, जिससे लोग काम करने से घबराने लगे।