Narendra Modi Amit Shah Sonia Gandhi and Priyanka Chopra Bihar Corona Test Matter

मामले की गजब चर्चा: बिहार में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को लेकर DM ने जांच शुरू की, कुछ ऐसी है पूरी खबर

Narendra Modi Amit Shah Sonia Gandhi and Priyanka Chopra Bihar Corona Test Matter

Narendra Modi Amit Shah Sonia Gandhi and Priyanka Chopra Bihar Corona Test Matter

देश में ऐसे-ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो कि हैरान कर देते हैं| खासकर बिहार से ऐसे मामले कुछ ज्यादा ही आते हैं| जहां इस वक्त एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया हुआ है| जिसे लेकर बेहद ज्यादा चर्चा है| 

दरअसल, मामला ही अजीबोगरीब है| हुआ ये है कि बिहार स्थित अरवल ज़िले के करपी में कोविड वैक्सीनेशन और RT-PCR टेस्ट की सूची में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका चोपड़ा आदि जैसे नाम शामिल पाए गए हैं| अब यह बेहद हैरान कर रहा है कि क्या नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग विशेष रूप से बिहार आकर अपना टीकाकरण और अपनी टेस्टिंग करवाएंगे? आपको बतादें कि, इस तरह के मामले की जानकारी खुद ज़िले की ज़िलाधिकारी जे प्रियदर्शनी द्वारा दी गई है| 

ज़िलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने जांच शुरू की....

फिलहाल, ज़िलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा का नाम टीकाकरण और आरटी- पीसीआर कोविड टेस्ट सूची में पाए जाने को लेकर जांच शुरू कर दी है| डीएम जे प्रियदर्शनी का कहना है, कि यह कैसे हो सकता है... मैंने भी सूची देखी है। हम मामले की जांच करेंगे| हम पहचान करेंगे की कौन ऐसा कर रहा और उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी| अब ये किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया है या स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है, ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आपको बतादें कि, बिहार के अनेकों विभागों से अक्सर हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं| बिहार के स्वास्थ्य विभाग का भी यही हाल है| यहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आती रही है।

इधर, गड़बड़ी को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।  तेजस्वी ने कहा है, “देश में सबसे फिसड्डी बिहार का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार,हेराफेरी,उपकरणों की चोरी,जाँच में धाँधली और आँकड़ो की जालसाजी के लिए कुख्यात है। अब नीतीश सरकार ने टीकाकरण के आँकड़े बढ़ाने के लिए PM नरेंद्र मोदी,अमित शाह,सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रिपल डोज़ वैक्सीन लगा दी।

देखें कैसे छपे हैं नाम - https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1467885075777798151