करवाचौथ को चांद रात्रि 8.7 बजे के बाद दिखाई देगा

करवाचौथ को चांद रात्रि 8.7 बजे के बाद दिखाई देगा

करवाचौथ को चांद  रात्रि 8.7 बजे के बाद दिखाई देगा

करवाचौथ को चांद रात्रि 8.7 बजे के बाद दिखाई देगा

जैतो,18 अक्तूबर(रघुनंदन पराशर) सुहागिनों के पर्व करवाचौथ 24 अक्तूबर  को चांद रात्रि 8.7 से 8 बजकर 39 मिनट  के बीच देखा जा सकेगा। यह चांद विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा लेकिन मौसम अनुकूल नहीं रहने से चांद देरी से भी नजर आ सकता है।यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा  जैतो ने देते हुए बताया कि प्रख्यात पंचांगों ने  उपरोक्त समय के बीच ही चांद दिखाई देने की बात लिखी है। पंडित शिव कुमार ने कहा कि भारत में सनातन धर्मी महिलाएं इस व्रत को दिनभर निर्जल अपने सौभाग्य की रक्षा के लिए पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत पूरा करती हैं। यह महिलाओं का महत्वपूर्ण व्रत व वर्ष में एक बार ही कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होता है।