Faridabad Canara Bank Robbery

हरियाणा में बैंक लूट, बदमाशों ने डरा-धमकाकर लूटा कैश... देखिये यह बड़ी खबर

Faridabad Canara Bank Robbery

हरियाणा में बैंक लूट, बदमाशों ने डरा-धमकाकर लूटा कैश... देखिये यह बड़ी खबर

हरियाणा में अपराध का ग्राफ कुछ कम नहीं है| यहां से अक्सर मर्डर, रेप, चोरी और लूट जैसी आपराधिक वारदात सामने आती रहती है| जहां अब लूट की एक और ताजी वारदात सामने आई है| लूट की यह वारदात देश की राजधानी दिल्ली से सटे प्रदेश के फरीदाबाद की है| फरीदाबाद में एक बैंक लूटी गई है| बताया जाता है कि, चेहरे पर नकाब पहने तीन बदमाश बैंक में दाखिल हुए और कैश काउंटर से लाखों का कैश लेकर फरार हो गए| 

फिलहाल, इस वारदात के बाद अब बैंक और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है| मौके पर पहुंची पुलिस वारदात पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है| बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है| पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है| बताया जाता है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं| लेकिन नकाब के चलते उनकी पहचान इतनी जल्दी करना मुश्किल है|

फरीदाबाद के सेक्टर-15 में केनरा बैंक में हुई लूट....

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर-15 में स्थित केनरा बैंक की एक शाखा को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया| बदमाश बुधवार दोपहर 12 के करीब बैंक में अचानक आये और हथियार के दम पर डराना-धमकाना शुरू कर दिया| बदमाशों के बैंक में घुसने से और हथियार लहराने से बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ वारदात के वक्त मौके पर मौजूद ग्राहक काफी सहम गए| इधर, कैश की तलाश में आये बदमाश कैश काउंटर से लाखों रूपए अपने कब्जे में कर मौके से फरार होते बने| बताया जाता है कि बदमाश बैंक से दो लाख के करीब कैश लेकर फरार हुए हैं|

अब डर रहे आस-पास के लोग.....

सेक्टर-15 में बैंक में इतनी बड़ी घटना से अब आस-पास अपना काम करने वाले, रहने वाले, यहां से गुजरने वाले लोगों में डर भर गया है| लोग डर रहे हैं कि आज बदमशों ने बैंक में धावा बोला है, कल कहीं उन्हें निशाने पर न ले लें| बरहाल, इस वारदात से लगता है कि बदमाशों में सीसीटीवी कैमरे का पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है|

 

सुबह पड़ोसी राज्य पंजाब में लूटी गई बैंक, पढ़ें इसे - http://arthparkash.com/hindi/PNB-loot-in-Jalandhar/