Dead Body Found at Bus Stop in Chandigarh

चंडीगढ़ में अर्धनग्न लाश मिली, चेहरे का हो रखा था कुछ ऐसा हाल

Dead Body Found at Bus Stop in Chandigarh

Dead Body Found at Bus Stop in Chandigarh

Dead Body Found at Bus Stop in Chandigarh : चंडीगढ़ शहर में अबतक अलग-अलग जगहों से कई लाशों को बरामद किया जा चुका है और वहीं अब एक और लाश शहर में मिली है| अब लाश जिस जगह से बरामद की गई है वह सेक्टर-30 में स्थित एक बस स्टॉप की जगह है| सेक्टर-30 स्थित बस स्टॉप पर संदिग्ध हालत में एक शख्स मृत पाया गया है| बस स्टॉप पर लावारिश हालत में मृत पड़ा यह शख्स कौन है, कहां का है? यह जानकारी अभी नहीं मिल सकी है| हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स की लाश को कब्जे में लेकर आगे की बनती कार्रवाई शुरू कर दी है| शख्स का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा| जिसके बाद ही उसके कब-कैसे मरने की वजह साफ़ हो पायेगी|

चेहरे का हो रखा था कुछ ऐसा हाल .....

मृत शख्स अर्धनग्न अवस्था में मिला है| शख्स के गले में इलाज में उपयोग होने वाली किसी प्रकार की नली मिली है और नाक से खून निकला हुआ है| इसके अलावा शख्स के चेहरे पर एक आँख बुरी तरह से काली हो रखी है साथ ही आंख के ऊपर एक बेहद गहरा घाव है| जिसमें दिखता है कि काफी खून निकला हुआ है| शख्स मृत हालत में बस स्टॉप के अंदर उस जगह पड़ा हुआ था, जिस जगह बैठकर लोग बस का इन्तजार करते हैं| शख्स को जब इस तरह की अवस्था में और बेसुध देखा गया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई| जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को अस्पताल ले गई| जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया| जिसके बाद पुलिस ने शख्स की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया|