CM Charanjit Singh Channi big gift on Diwali
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब: CM चन्नी का फिर दिवाली गिफ्ट, देखें अब किसके लिए क्या बड़ी घोषणा की?

CM Charanjit Singh Channi big gift on Diwali

CM Charanjit Singh Channi big gift on Diwali

पंजाब में कैप्टन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी लगातार कुछ न कुछ घोषणा किये जा रहे हैं| अभी हाल ही में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के प्रति यूनिट में 3 रूपए की कटौती करके दिवाली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया था| वहीं, अब चन्नी ने दिवाली के इस अवसर पर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत लगभग 3.17 लाख निर्माण श्रमिकों को शगुन के रूप में 3100 रूपय के वित्तीय अनुदान की घोषणा की है|

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार के रिकॉर्ड में भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में 3.17 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं| जिन्हें दीपावली के इस शुभ अवसर पर पंजाब सरकार की तरफ 3100 रूपए दीपावली के शगुन के रूप में भेजे जा रहे हैं| सभी श्रमिकों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई| इसके अलावा चरणजीत चन्नी ने सभी सरपंचों और पार्षदों को कहा है कि अधिक से अधिक अन्य निर्माण श्रमिकों, राज मिस्त्रियों को बोर्ड में पंजीकृत कराएं| ताकि इन्हें बोर्ड द्वारा दी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ मिल सके|

क्या कह रहे हैं चन्नी की वीडियो देखें -  https://twitter.com/CMOPb/status/1455802085358772226