Blast in Ludhiana Court
BREAKING
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के CAFE पर हमला; कनाडा में गोलीबारी कर कार से भागे हमलावर, इस आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी छात्रों ने स्कूल में प्रिंसिपल का मर्डर किया; हरियाणा में होश उड़ाने वाली वारदात, चाकू से कई वार कर गोदते रहे, किसी बात पर नाराज थे पंजाब-हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी; हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अगले 6-7 दिन भारी, दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके जम्मू में रेल हादसा; पंजाब आ रही ट्रेन पटरी से उतरी, लैंडस्लाइड होने के चलते डिरेल, पत्थरों के साथ मलबा अचानक ट्रैक पर आया गुरु किसे बनाना चाहिए; वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज से जानिए, दीक्षा लेने से पहले किया सावधान, नहीं समझे तो बन सकता अपराध

पूरा पंजाब सुने... DGP कर रहे यह अपील, लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर है राज्य

Blast in Ludhiana Court

Blast in Ludhiana Court

पंजाब में इस वक्त एक चिंताजनक हलचल की स्थिति बनी हुई है| कारण है वीरवार दोपहर को लुधियाना जिला अदालत का ब्लास्ट से दहल जाना| बतादें कि, इस ब्लास्ट में एक की मौत के साथ चार लोग घायल हुए हैं| जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है| वहीं, इस ब्लास्ट पर बड़े लेवल पर जांच खोल दी गई है| घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है, इसके साथ ही पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पंजाब की जनता से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं|

पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का बयान ....

घटना पर बयान देते हुए पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि घटना में अभी हम किसी चीज पर टिप्पणी नहीं कर सकते। एक पूरी गहन जांच के बाद सब साफ़ हो पायेगा| कई टीमें इस घटना की जांच में लगी हुई हैं| डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का कहना है कि पंजाब में हाई अलर्ट के साथ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा निगरानी की जा रही है| जनता सावधान रहे|

पंजाब के गृह मंत्री का बयान ....

इधर, पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद घटना की जांच में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं| रंधावा का कहना है कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए हम बाहरी ताकतों की संभावना सहित किसी भी चीज़ से इंकार नहीं कर सकते, क्योंकि वे कभी नहीं चाहते कि पंजाब स्थिर रहे; पूरा राज्य हाई अलर्ट पर है| रंधावा ने बताया कि ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हुई होने के साथ जो चार लोग घायल हुए हैं उनमें एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। रंधावा ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की है|

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान ...

वहीं, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी घटना का जायजा लेते हुए अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है| मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है| सरकार अलर्ट पर है। हमें लगता है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं। इसके पीछे कौन है, इसका बहुत जल्द खुलासा होगा। ये घटना निंदनीय है|