भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभीर

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभीर----- अरुण सूद

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभीर

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभीर

 चंडीगढ़ 16 अक्टूबर ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावो के लिए पार्टी द्वारा बनाये गए चुनाव प्रभारी विनोद तावडे और चुनाव सह प्रभारी श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी की नियुक्ति का स्वागत किया है। अरुण सूद का कहना है कि उक्त पर नियुक्तियो  से पार्टी  को  आने वाले चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनावों में इन नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा तथा पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी ।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभी

अरुण सूद ने कहा कि एक राष्ट्रीय सचिव को चुनाव प्रभारी बनाना और वरिष्ठ सांसद को चुनाव सह प्रभारी बनाना इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रहा है । अरुण सूद ने इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा व राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया व  विश्वास दिलाया कि भाजपा चंडीगढ़ के कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरेंगे तथा सभी 35 सीटों पर जीत दिलवाने के लिए पूरी जी जान से मेहनत करेंगे। सभी  सीटें जीतकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को तोहफे के रुप में देंगे। 
अरुण सूद ने यह भी बताया कि उक्त दोनों नेता जल्द ही  चंडीगढ़ आकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावो के प्रति गंभी