अंबाला में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, 13 में से 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा
- By Gaurav --
- Friday, 10 Jul, 2026
8 of 13 Public Grievances Resolved
अंबाला: हरियाणा के अंबाला शहर में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने की, जिसमें जिले के सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कुल 13 जन शिकायतों पर सुनवाई की गई। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 5 मामलों को विस्तृत जांच और आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश हैं कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध तरीके से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।