बांदा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से 5 लोगों की मौत, कई घायल, इलाके में तनाव और जाम
5 Dead and Several Injured After Trailer Collision
बांदा। 5 Dead and Several Injured After Trailer Collision, बांदा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मौरंट लेकर जा रहे ट्रेलर ने सेवानिवृत्त शिक्षक समेत 5 लोगों को रौंद दिया। जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है।
बिसंडा कस्बा स्थित नहर के पास बुधवार को शाम छह बजे खुरहंड की ओर से मौरंग लेकर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर लगने से साइकिल सवार ग्राम घूरी निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर की मौत हो गई। ट्रेलर को पकड़ने के लिए कस्बावासियों ने बाइक से पीछा किया तो भागने के चक्कर में ट्रक ने नाथू तालाब के पास ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी।
जिससे ई रिक्शा में सवार ग्राम कोर्रही निवासी 48 वर्षीय ममता , 45 वर्षीय राकेश व 12 वर्षीय शहबाज के साथ 25 वर्षीय मुबीन की मौत हो गई। साथ ही ई रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। आक्रोशित कस्बे वासियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी जाम लगाए कस्बेवासियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। घायलों को सीएचसी अतर्रा भिजवाया गया है।