32 posts will be filled in Asterisk Health Care in Una
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

नौकरी के लिए ऊना में एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

32 posts will be filled in Asterisk Health Care in Una

32 posts will be filled in Asterisk Health Care in Una

ऊना:मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 20 मई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष वर्ग में अलू-अलू मशीन ऑप्रेटर के 6 पद, बलिस्टर मशीन ऑप्रेटर के 4 पद, कोटिंग मशीन ऑप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन ऑप्रेटर के 3 पद, ग्रानुलेशन ऑप्रेटर के 3 पद, क्यूसी. मान्यता एनालिस्ट कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 4 पद, मान्यता कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 5 तथा क्यूए मैनेजर में पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद भरें जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यर्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।