फतेहाबाद में डॉक्टर दंपती से 32 लाख हड़पे, अकाउंटेंट और सहायक पर FIR
- By Gaurav --
- Thursday, 11 Dec, 2025
32 lakh rupees snatched from a doctor couple in Fatehabad,
फतेहाबाद जिले के डॉक्टर दंपती को उन्हीं के अकाउंटेंट और उसके सहायक ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। डॉक्टर की शिकायत पर अब फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने अकाउंटेंट कपिल कंसल और सहायक अकाउंटेंट जसविंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, सारी चपत साल 2016 में लगाई गई है।
मामले की शिकायत एसपी को 19 नवंबर को दी गई। जिसके बाद मामले की जांच इकोनॉमिक सेल द्वारा करवाई गई।
अब जांच के बाद दोनों आरोपियों पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। फतेहाबाद में पटियाला चिल्ड्रन एंड मेटरनिटी अस्पताल के संचालक डॉ. रवि कांत दावड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने फतेहाबाद के मॉडल टाउन के कपिल कंसल को अकाउंटेंट और गांव करनौली के जसविंद्र सिंह को सहायक अकाउंटेंट रखा हुआ था।
यही दोनों उनके अस्पताल का सारा लेखा-जोखा संभालते थे। यही उनके पर्सनल खर्च का भी हिसाब रखते थे। डॉ. रविकांत का आरोप है कि कपिल कंसल और जसविंद्र सिंह ने दस्तावेजों में हेरफेर करके उन्हें 13 लाख 73 हजार रुपए जबकि उनकी पत्नी डॉ. अंजना को 18 लाख 54 हजार रुपए का नुकसान किया है।