जैसलमेर में पाकिस्तान मोबाइल सिम पर रोक, सीमा सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

जैसलमेर में पाकिस्तान मोबाइल सिम पर रोक, सीमा सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

Ban on Pakistani Mobile SIM Cards in Jaisalmer

Ban on Pakistani Mobile SIM Cards in Jaisalmer

जयपुर। Ban on Pakistani Mobile SIM Cards in Jaisalmer, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाक मोबाइल सिम के उपयोग पर रोक लगाई गई है। जैसलमेर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे करीब चार किलोमीटर क्षेत्र तक पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क पहुंचता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने पाकिस्तानी लोकल मोबाइल सिम के उपयोग करने अथवा उससे संपर्क करने पर रोक लगाने को लेकर आदेश जारी किए हैं।

आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को आशंका है कि सीमा पार से आने वाले मोबाइल नेटवर्क का उपयोग जासूसी, तस्करी सहित अन्य देश विरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तान ने कई मोबाइल टॉवर लगा रखे हैं। इन टॉवरों का नेटवर्क राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच रहा है।

पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क जैसलमेर के चार किलोमीटर क्षेत्र तक पहुंचने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर जिला कलक्टर ने रोक के आदेश जारी किए हैं।

आशंका है कि पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क का लाभ उठाकर संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व संवेदनशील सूचनाएं सीमापार भेज सकता है।

पिछले महीनों में सीमावर्ती क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारियां पैसों के लालच में पाकिस्तान तक पहुंचाने के आरोप में ई मित्र संचालक झबराराम, सरकारी कर्मचारी शकूर खान एवं महेंद्र प्रसाद और ग्रामीण हनीफ खान को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है।