लखनऊ में 252 डेंटल हाइजीनिस्ट को मिलेगा नियुक्ति पत्र
252 dental hygienists will get appointment letters in Lucknow
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) को रविवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार की ओर से दंत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।