संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ में 219 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया  रक्तदान
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ में 219 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया  रक्तदान

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ में 219 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया  रक्तदान

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ में 219 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया  रक्तदान

ब्रांच मनीमाजरा के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

    मनीमाजरा /चण्डीगढ़ 12 जून 2022ः सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद द्वारा ब्रांच मनीमाजरा के संत निरंकारी सत्संग भवन मोलीजागरां रोड़ मनीमाजरा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सन्त निरंकारी मिशन के 219 निरंकारी श्रद्धालु भक्त एवं सेवादारों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रित करने हेतु जी0एम0एस0एच0 सैक्टर 16 और जी0एम0सी0एच0 सैक्टर 32 अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम वहां उपस्थित हुई।
    इस शिविर का उद्घाटन चण्डीगढ़ प्रशासक के सलाहकार आदरणीय श्री धर्मपाल जी द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया एवं जनकल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा निरंकारी मिशन समाज में बहुत उत्साहपूर्वक कार्य कर रहा है।
    इसके अतिरिक्त मनीमाजरा ब्रांच के इंचार्ज  श्री अमरजीत सिंह जी ने चण्डीगढ़ प्रशासक के सलाहकार आदरणीय श्री धर्मपाल जी का और चण्डीगढ के संयोजक तथा  रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित डॉक्टर एवं उनकी टीम का तथा रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 
उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवम्बर माह में, वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर किया गया जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और यह मुहिम मिशन के अनुयायियों द्वारा निरंतर पिछले 36 वर्षो से चलायी जा रही है जिसमें अभी तक 6,991 रक्तदान शिविरों से 11,58,760 युनिट रक्तदान जनकल्याण की भलाई हेतु एकत्रित किया जा चुका है। बाबा हरदेव सिंह जी ने मानवता को यह संदेश दिया कि - ‘रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए।’ संत निरंकारी मिशन के भक्तजन इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानवमात्र की सेवा में तत्पर है और वर्तमान सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार इस मुहिम को निरंतर और आगे बढ़ाया जा रहा है।
    संत निरंकारी मिशन द्वारा जनहित की भलाई हेतु समय-समय पर विश्व भर में अनेक सेवाएं की जा रही हैं जिससे समाज का समुचित विकास हो सके, जिनमें मुख्यतः स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श केन्द्र, निःशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में ज़रूरतमंदों की सहायता इत्यादि इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इन सभी सेवाओं के लिए मिशन को राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है।