यूपीएससी 2025: उत्तर प्रदेश के 21 टॉपर्स ने राज्य का नाम किया रोशन, पढें पूरी खबर

यूपीएससी 2025: उत्तर प्रदेश के 21 टॉपर्स ने राज्य का नाम किया रोशन, पढें पूरी खबर

21 toppers from Uttar Pradesh bring laurels to the state

21 toppers from Uttar Pradesh bring laurels to the state,

लखनऊ। 21 toppers from Uttar Pradesh bring laurels to the state, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सीएसई 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसके बाद पूरे देश में टॉपर्स की खबरें आने लगीं। इन टॉपर्स में उत्तर प्रदेश के 21 मेधावी छात्रों ने जगह बनाई है, जो प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आते हैं।

इन छात्रों में आजमगढ़ के भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल किया है तो वहीं, संभल में चाय बेचने वाले के बेटे ने यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया। पहले इनकी रैंक लिस्ट देखें, फिर नीचे पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी और फैमिली बैकग्राउंड-

नाम रैंक जिला
आस्था जैन 9 शामली
सुरभि यादव 14 अमरोहा
शांभवी तिवारी 46 बांदा
ईशित्व आनन्द 50 चंदौली
प्रतीक मुदगल 54 अलीगढ़
देवांश गुप्ता 77 मुरादाबाद
प्रियंका चौधरी 79 गाजीपुर
सृजित कुमार 84 मुरादाबाद
विमल कुमार 107 लखनऊ
शिखा गौतम 113 बुलंदशहर
रिषभ शर्मा 116 मुरादाबाद
देव डुडेजा 152 संभल
आदित्य हृदय उपाध्याय 154 आजमगढ़
गौरव प्रताप सिंह 317 उन्नाव
श्रुति यादव 329 सोनभद्र
आयुषी उपाध्याय 361 आजमगढ़
तुषार गिरी 395 मेरठ
अमन वर्मा 505 उन्नाव
प्रखर शुक्ला 787 प्रयागराज
शिवानी त्यागी 807 प्रयागराज
शैलेश 877 जालौन

आस्था जैन ने तीसरे प्रयास में पाई नौवीं रैंक

शामली के कांधला निवासी आस्था जैन ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में  नौवीं रैंक हासिल की। पहले प्रयास में 131वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं थीं, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने फिर से साल 2024 में परीक्षा दी तब 186 रैंक आई थी। 

तीसरे प्रयास में आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। आस्था जैन फिलहाल हैदराबाद में आइपीएस की ट्रेनिंग कर रही है। आस्था के स्वजन ने बताया कि बेटी ने फोन कर परिणाम की जानकारी दी।

प्रखर शुक्ला को 787वीं और शिवानी त्यागी को 807वीं रैंक

प्रयागराज के युवाओं में प्रखर शुक्ला और शिवानी त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रखर शुक्ला ने अपने दूसरे प्रयास में 787वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

मूलरूप से बस्ती के रहने वाले प्रखर शुक्ला का परिवार प्रयागराज के अल्लापुर में रहते हैं। पिता डा. पंकजेश कुमार शुक्ला वासुदेव रामकृष्ण महाविद्यालय सोरांव प्रयागराज में प्राचार्य हैं। 

वहीं, हापुड़ की शिवानी त्यागी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 807वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। शिवानी ने अपनी तैयारी प्रयागराज में अपनी बहन मीनू त्यागी के रहकर की। मीनू त्यागी रेलवे में अधिकारी हैं। शिवानी के पिता हृदेश त्यागी परिवहन व्यवसाय से जुड़े हैं। उनके एक भाई रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि दूसरा भाई पारिवारिक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करते हैं। यह उनका अंतिम प्रयास था। 

एसपी ट्रैफिक के बेटे सृजित की यूपीएससी में 84वीं रैंक

संभल के एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने यूपीएससी में 84वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले प्रयास में उनकी यूपीएससी में 277 वीं रैंक थी। इसके बाद उनका कस्टम विभाग में चयन हुआ था। मूलत: शाहजहांपुर के तिलहर स्थित समथाना गांव निवासी एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार के दो बेटे सृजित कुमार व सिद्धांत हैं। दोनों बेटे व पत्नी नीलमा सिंह सरकारी आवास में साथ ही रहते हैं।

पांचवें प्रयास में चमके देवांश, यूपीएससी में हासिल की 77वीं रैंक

मुरादाबाद के दीनदयाल नगर स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाले देवांश गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। देवांश ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में प्राप्त की। 

देवांश की मां प्रो. किरण साहू गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। परिवार के सहयोग और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने कठिन सफर तय किया। 

शांभवी को यूपीएसपी में मिली 46वीं रैंक 

बांदा के तिंदवारी कस्बे के सराफा कारोबारी शिव सहाय तिवारी की पोती सांभवी तिवारी को यूपीएससी की परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल हुई है। ब्लाक तिंदवारी के भुजरख गांव निवासी सुशील तिवारी उत्तराखंड में प्राइवेट शिक्षक हैं। बेटी शांभवी उत्तराखंड में ही अपने माता-पिता के साथ शुरू से रही है। सांभवी ने बिना कोचिंग ही दूसरे प्रयास में इस परीक्षा में बाजी मार ली। 

चाय वाले के बेटे ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 152 वी रैंक

संभल के चंदौसी में एसएम डिग्री कॉलेज के सामने चाय की दुकान चलाने वाले इंद्रमोहन डुडेजा के बेटे देव डुडेजा ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में 152 वीं रैंक हासिल की है। देव की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले देव ने यूपीएससी -2024 में 327 भी रैंक प्राप्त की थी। उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में ज्वाइंट कमिश्नर पर हुआ था। 

पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी ने में पाई 14वीं रैंक

बनारस पुलिस विभाग में ईओडब्ल्यू में तैनात व अमरोहा के गांव नसीर नंगला निवासी इंस्पेक्टर राकेश सिंह यादव की बेटी सुरभि यादव ने कामयाबी की बड़ी छलांग लगाई। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 14 वीं रैंक हासिल की है। चौथे प्रयास में उनको यह सफलता मिली है। बगैर कोचिंग उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। बेटी के सफल होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

एलआइयू इंस्पेक्टर दूसरे प्रयास में मिली मंजिल

मुरादाबाद में ही एलआइयू इंस्पेक्टर आभा शर्मा के बेटे रिषभ शर्मा ने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 116 वीं रैंक हासिल की। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा। परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बरेली के राजेंद्र नगर निवासी संजीव शर्मा एलआईसी में चीफ मैनेजर है। इनकी तैनाती इस समय मेरठ में है, जबकि इनकी पत्नी आभा शर्मा मुरादाबाद में एलआइयू इंस्पेक्टर हैं। 

यूपीएससी की परीक्षा में गौरव ने 317 तो अमन ने पाई 505वीं रैंक

उन्नाव के की बीघापुर तहसील के ब्लाक सुमेरपुर क्षेत्र के दो युवाओं ने शुक्रवार को आए यूपीएससी परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। यूपीएसएसी परीक्षा में सफल युवा गौरव प्रताप सिंह सुमेरपुर ब्लाक के सरायं मनिहार और अमन वर्मा योगी नगर पाटन के निवासी हैं। 

परीक्षा में गौरव को 317वीं और अमन को 505वीं रैंक मिली है। गौरव ने तीसरे जबकि, अमन ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। अमन के पिता रामसुंदर वर्मा सेवानिवृत्त दारोगा है। बड़ा भाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी है। गौरव के पिता उदयभान सिंह सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे विभाग में है।

उप निरीक्षक के बेटे ने की 50वीं रैंक

चंदौली से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कंट्रोल कार्यालय में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनमोल कुमारी के बेटे ईशित्व आनन्द ने यूपीएससी परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर परिवार और रेल मंडल का नाम रोशन किया है।

गाजीपुर में अमीन की पुत्री प्रियंका बनी आईएएस साइमा खां ने 135वीं रैंक प्राप्त की

गाजीपुर की जखनियां तहसील में तैनात संग्रह अमीन मीरा राम की पुत्री प्रियंका चौधरी के आईएएस बनने से स्वजन में हर्ष है। प्रियंका ने यूपीएससी की परीक्षा 79 रैंक हांसिल की है। मीरा राम मुलरूप से सदर तहसील के चौकियां के रहने वाले हैं, लेकिन जखनियां तहसील में नौकरी के बाद वह वहीं घर बनाकर बस गये। 

वहीं दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव की साइमा खां ने दूसरी बार सफलता हासिल करते हुए 135वीं रैंक प्राप्त की। साइमा ने 2023 में भी यूपीएससी निकाला था और आईआरएस अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी को जारी रखा। इसी का परिणाम है कि उन्होंने यूपीएसी 2025 की कठिन परीक्षा में दोबारा सफलता हासिल करते हुए 135वीं रैंक प्राप्त कर अपने मेधा का परचम लहराया है।

सोनभद्र की श्रुति यादव को यूपीएससी परीक्षा में 329वीं रैंक 

सोनभद्र के चोपन रोड निवासी सुरेंद्र यादव की इकलौती संतान श्रुति यादव ने यूपीएससी में 329 वीं रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है। श्रुति के पिता पेशे से ठेकेदार हैं जबकि उनकी मां रेनू यादव शिक्षिका हैं। स्वजन का कहना है कि श्रुति ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए रोजाना लगातार 10-12 घंटे पढ़ाई किया करती थी।

अलीगढ़ के प्रतीक को मिली 54वीं रेंक 

अलीगढ़ जिले के गांव गन्यावली के  प्रतीक मुदगल ने  संघ लोक सेवा आयोग( यूपीएससी )की सिविल सेवा परीक्षा में 54 वीं रैंक हासिल की है। उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हुई है।  प्रारंभिक शिक्षा के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा संत फिदेलिस स्कूल से उत्तीर्ण की । इसके बाद  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से एलएलबी की। फिर  दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

यूपीएससी के परिणाम में आजमगढ़ के भाई-बहन का शानदार प्रदर्शन

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन आदित्य हृदय उपाध्याय व आयुषी उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। शांतिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। 

इनके पुत्र आदित्य हृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त किया है, जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361 वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।

नोट:- यह लिस्ट प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर बनाई गई है, यदि अन्य उम्मीदवार शामिल होते हैं तो उनकी जानकारी अपडेट की जा सकती है।