वेदांता पावर प्लांट हादसा: अब तक 20 श्रमिकों की मौत, मृतकों के परिजनों को ₹42 लाख का मुआवजा और नौकरी का एलान

वेदांता पावर प्लांट हादसा: अब तक 20 श्रमिकों की मौत, मृतकों के परिजनों को ₹42 लाख का मुआवजा और नौकरी का एलान

20 Workers Dead So Far; ₹42 Lakh Compensation

20 Workers Dead So Far; ₹42 Lakh Compensation

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित प्लांट के बायलर में हुआ था विस्फोट

मृतक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व बंगाल के थे निवासी

20 Workers Dead So Far; ₹42 Lakh Compensation, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट के बायलर में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों का उपचार रायपुर और रायगढ़ के अस्पतालों में जारी है। इस हादसे में चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 14 की रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके अलावा, दो श्रमिकों की मौत रायपुर में उपचार के दौरान हो गई। मृतकों में पांच छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि शेष 15 श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल के बताए जा रहे हैं।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। मृतकों के स्वजन को 42 लाख की सहायताकेंद्र, राज्य और कंपनी ने राहत राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने भी मृतकों के स्वजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की है।

इसके अतिरिक्त वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के स्वजन को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।