झारखंड प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां तय
14 officers of Jharkhand Administrative Service transferred
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 14 अफसरों का तबादला करते हुए कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना शनिवार की देर रात जारी की।
अधिसूचना के अनुसार, श्याम नारायण राम को झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शब्बीर कुमार को श्रम विभाग का अपर सचिव बनाया गया है, जबकि श्रेणी में सबसे कनीय अधिकारी संजय कुमार भगत को रांची का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। इनमें से चार अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
कौन कहां गए
- श्याम नारायण राम : सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग
- संजय कुमार भगत : डीडीसी, रांची
- शब्बीर अहमद : अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
- संदीप कुगार दोराइबुरू : अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
- रविराज शर्मा : अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
- अल्बर्ट बिलूंग : अपर सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
- अखलेश कुमार सिन्हा : अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग
- ओनिल क्लेमेन्ट ओडेया : अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
- मोईनउद्दीन खान : अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
- रंजीता हेम्ब्रम : अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अभियान निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन
- मुस्तकीम अंसारी : अपर सचिव, ऊर्जा विभाग
- प्रवीण कुमार गगराई : अपर सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
- दिलीप तिर्की : अपर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- निरंजन कुमार : अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।