माता मनसा देवी परिसर में किया 121 श्रद्धालुओं ने रक्तदान
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

माता मनसा देवी परिसर में किया 121 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

माता मनसा देवी परिसर में किया 121 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

माता मनसा देवी परिसर में किया 121 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

पंचकूला 20 जून 2022। विश्वास फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने आज रविवार को माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला से डॉक्टर अमित सम्मी की टीम ने व पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट से डॉक्टर श्रुति सिंगला की टीम ने 121 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। 
साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी ना हो पाये। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।
इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुन्दर साहनी, सविता साहनी, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, शत्रुघन कुमार, नीरज यादव, विशाल कुँवर व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।