लखनऊ में एसआइआर: 12 लाख वोटर हटाए, 2.44 लाख नए आवेदन
12 lakh voters removed, 2.44 lakh new applications
-
एसआइआर में 12 लाख वोटर हटे, ढाई लाख नए आवेदन।
-
लखनऊ पश्चिम में सर्वाधिक फॉर्म-6 आवेदन दर्ज हुए।
-
कांग्रेस ने नए वोटर सूची पर गंभीर सवाल उठाए।
लखनऊ। एसआइआर सर्वे के दौरान 12 लाख से अधिक वोटरों को बाहर कर दिया गया, लेकिन नए वोटरों के लिए फार्म-6 भरने का आंकड़ा ढाई लाख पहुंच रहा है। अब तक लखनऊ में फार्म-6 भरने वालों की संख्या 244251 हो गई है। सबसे अधिक लखनऊ पश्चिम विधानसभा में नए वोटर बनने के लिए फार्म भरे गए हैं।
दूसरे नंबर पर सरोजनीनगर विधानसभा है जहां पर 37 हजार से अधिक नए आवेदन किए हैं। तीसरे नंबर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र है। नए फार्म भरने के साथ ही इस दौरान दावे और आपत्तियों पर सुनवाई भी चल रही है। छह मार्च तक दावे और आपत्तियों पर सुनवाई होगी जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
एसआइआर का पहले से ही विरोध कर रही कांग्रेस फार्म-6 को लेकर भी आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहन है कि आयोग की तरह से नए वोटरों के बारे में जो सूची दी जा रही है उस पर बूथ और सेंटर का नाम नहीं जिससे उन नामों को सत्यापित नहीं किया जा सकता आरोप है कि सत्ता पक्ष को लाभ देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
अब तक फार्म-6
- मलिहाबाद -21242
- बीकेटी- 29509
- सरोजनीनगर- 37063
- लखनऊ पश्चिम- 51503
- लखनऊ उत्तर- 33550
- लखनऊ पूर्वी - 22002
- लखनऊ मध्य - 18091
- लखनऊ कैंट - 15696
- मोहनलालगंज - 15575
एसआइआर के दौरान कहां कितने घटे मतदाता
| विस क्षेत्र | मतदाता संख्या | मतदान प्रतिशत |
|---|---|---|
| उत्तर | 191,597 | 61.46% |
| सरोजनीनगर | 189,185 | 68.44% |
| पूर्व | 170,095 | 62.99% |
| कैंट | 142,992 | 60.75% |
| पश्चिम | 142,289 | 69.80% |
| मध्य | 128,754 | 65.25% |
| बीकेटी | 110,271 | 77.66% |
| मलिहाबाद | 64,170 | 82.54% |
| मोहनलालगंज | 60,785 | 82.99% |
| कुल | 1,200,138 | 69.85% |