10 Rohingyas who entered India illegally arrested

भारत में अवैध तरीके से घुसे 10 रोहिंग्या समेत 13 गिरफ्तार !

10 Rohingyas who entered India illegally arrested

13 including 10 Rohingyas who entered India illegally arrested!

भारत में अवैध तरीके से घुसे 10 रोहिंग्या समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश से ये लोग अवैध तरीके से भारत में घुसे थे।बता दें कि त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच के दौरान पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को पकड़ा गया.पुलिस के मुताबिक भारतीय बिचौलिये की मदद से ये लोग भारत में घुसे थे।

ये भी पढ़ें.... यूपी में साली से शादी के लिए डॉक्टर ने Valentine Day के दिन पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई डकैती की कहानी
भारत जाने के लिए त्रिपुरा का उपयोग 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक  त्रिपुरा का उपयोग रोहिंग्या भारत जाने के लिए कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि फरवरी में अब तक 33 विदेशी, जिनमें से अधिकांश रोहिंग्या हैं, को बांग्लादेश के चटगांव में कॉक्स बाजार में उनके शिविरों से आने के बाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल ने पिछले साल त्रिपुरा में विभिन्न अभियानों में 59 रोहिंग्या और 150 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 370 लोगों को हिरासत में लिया था। 

खबरें और भी हैं...  तुर्किये में आज खत्म होगा 296 घंटों का रेस्क्यू ऑप्रेशन
अगरतला रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच 

बांग्लादेश के कम से कम नौ संदिग्ध रोहिंग्या अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में त्रिपुरा से पकड़े गए.बता दें कि अगरतला रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच के दौरान पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को पकड़ा गया.और आगे की जांच ,और पूछताछ उन लोगों से की जा रही है।