aaj ka itihas

07 October Ka Itihas (07 October की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

aaj ka itihas

आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1586- मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।

1708- सिक्खों के गुरु गोविंद सिंह का निधन।

1840- विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।

1868- अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला।

1914- प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म।

1919- गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित हुई।

1922- स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म।

1942- अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1949- पूर्वी जर्मनी एक अलग देश बना।

1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।

1952- रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म1

1952- चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना।

1959- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 ने चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली ।

1977- सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।

1978- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म ।

1979- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म।

1992- भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन।

1997- सूर्य बहादुर थापा ने नेपाल के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण की

2000- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार आज हासिल किया।

2000- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया।

2011- लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति तथा महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।