विमेंस प्रीमियर लीग में कौन खिलाड़ी सबसे महंगा बिका ?
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) को लेकर मुंबई में ऑक्शन जारी,करोड़ों में लग रही बोलियां !

दो खिलाड़ियों पर तीन करोड़ से ज्यादा की बोली लगी !

विमेंस प्रीमियर लीग की ऑक्शन आज मुंबई में हो रही है। जिसमे खिलाडियों के लिए करोड़ों में बोलियां लगाई जा रही हैं। बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग के  पहले संस्करण का आयोजन इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। ये आईपीएल की ही तरह खेला जाएगा। और इस लीग के लिए 448 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।


एक टीम में अधिकतर 18 खिलाड़ी

बता दें कि IPL की ही तर्ज पर ये लीग खेली जाएगी। इसके लिए आज मुंबई में ऑक्शन की जा रही है। और करोड़ों में खिलाडियों की बोलियां लगाई जा रही हैं।  मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों को लेकर बोलियां लगाई जा रही हैं। 


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.80 में खरीदा 

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के 11 अन्य क्रिकेटर ने महिला प्रीमियर लीग की नीलामी सूची में जगह बनाई है। भारतीय महिला टीम की कप्तान मोगा की हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने 1.80 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रखा गया था।बता दें कि हरमनप्रीत कौर एक आलराउंडर प्लेयर हैं। 


4 मार्च से शुरू होगा WPL


विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर इस बार हर कोई काफी उत्साहित है। बता दें कि BCCI की तरफ से WPL का आयोजन 4 से 26 मार्च तक किया जा रहा है। मुम्बई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।