मेरठ में यू-ट्यूबर शादाब जकाती की गिरफ्तारी: जानिए पूरा मामला
YouTuber Shadab Zakati's Arrest in Meerut:
मेरठ। YouTuber Shadab Zakati's Arrest in Meerut: विवादों में रहे यू-ट्यूबर शादाब जकाती को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत से शादाब जकाती ने एक मिनट की वीडियो वायरल की है, जिसमें उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए लोगों से अपील की।
कहा कि कोई भी कार्यक्रम करने से पहले अनुमति लें, कानून व्यवस्था का मखौल न उड़ाएं। इस दौरान लोगों में यह चर्चा भी रही कि शादाब जकाती ने शोरूम के उद्घाटन पर भीड़ जुटाकर प्रचार करने का प्रोपेगेंडा किया था।
क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन ने किया था शोरूम का उद्घाटन
जिले के गांव इंचौली निवासी यू-ट्यूबर शादाब जकाती ने हापुड़ रोड पर एक शोरूम खोला है। रविवार को इसका उद्घाटन क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने किया था। उद्घाटन के दौरान अन्य कई यू-ट्यूबर भी शामिल हुए। रविवार को हुए इस समारोह में भारी भीड़ जुटी, जिससे आवागमन बाधित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग किया और जाम खुलवाया।
मौके पर एकत्र हुए हजारों लोग
यहां हजारों लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस को जाम और भीड़ की सूचना मिलने पर, नौचंदी और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने शादाब जकाती और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि रविवार की रात ही शादाब जकाती से बातचीत की गई। उन्होंने फोन पर बताया कि तबीयत खराब है।
थाने से दी गई जमानत
उसके बाद सुबह ही उन्हें थाने बुलाया गया। करीब दस बजे शादाब जकाती को नौचंदी थाने में गिरफ्तार कर लिया। जमानती धाराओं में मुकदमा होने की वजह से 41ए का नोटिस देकर थाने से जमानत दे दी गई। बता दें कि शादाब जकाती पर इंचौली थाने में इससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके है। शादाब ने वीडियो वायरल कर अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है।
उधर, एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि बिना अनुमति के रोड जाम करने वालों पर सीधे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।