YouTube लाएगा नया फीचर, एआई की मदद से बना सकेंगे गाने
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

YouTube लाएगा नया फीचर, एआई की मदद से बना सकेंगे गाने

Youtube AI Song

Youtube AI Song

Youtube AI Song: आने वाले समय में AI यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक क्रांति के रूप में उभरकर सामने आने वाली है. हर क्षेत्र में AI का उपयोग होने वाला है. इस टेक्नॉलॉजी ने दुनियाभर को हैरान किया है. वहीं अब वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब AI के तहत अपने गानों का उपयोग करने के लिए कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों के संपर्क में है. 

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यूट्यूब इस टेक्नॉलॉजी के तहत अपने यूजर्स को अपने कलाकारों के संगीत का उपयोग करने की इजाजत देना चाहता है. और इसके लिए उसने सोनी म्यूजिक, यूनिवर्सल म्यूजिक और वार्नर रिकॉर्ड्स जैसी बड़ी कंपनियों से संपर्क साधा है. इस मामले को लेकर यूट्यूब की इन कंपनियों से बातचीत चल रही है. यह डील कॉपीराइट से संबंधित है.

'ड्रीम ट्रैक' को आगे बढ़ाना चाहता है यूट्यूब

बता दें कि यूट्यूब ने साल 2023 में 'ड्रीम ट्रैक' नाम से एक छोटा सा फीचर टेस्ट किया था. जो कि सफल रहा था. इसकी सफलता के बाद अब रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि यूट्यूब इसे इस साल में लॉन्च कर सकता है. इसे यूट्यूब ने तब आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया था. इसके तहत कोई भी आसानी से AI सॉन्ग बना पाएगा. इस फीचर के आने के बाद आम लोग अपनी इच्छा से यूट्यूब पर गाने बना सकेंगे.

सिंगर और कंपोजर्स को सता रहा डर

AI एक तरह से हमारे लिए सुविधाजनक भी है और इसके नुकसान भी है. संगीत जगत में AI की बात करें तो कई सिंगर और कंपोजर्स को डर है कि AI उनके काम में नुकसान न पहुंचा दे. गौरतलब है कि 2024 की शुरुआत में कई मशहूर संगीत हस्तियों ने AI का उपयोग इस डर से बंद करने के लिए कहा था जिससे कि कलाकारों को कोई नुकसान न पहुंचे.