कचरे की गाड़ी पर युवक की करामात: बीच सड़क तेज रफ्तार में चल रही थी, ऊपर खड़े होकर बन बैठा 'शक्तिमान', अब हालत ऐसी की खुद से नहीं हो पा रहा विराजमान!

कचरे की गाड़ी पर युवक की करामात: बीच सड़क तेज रफ्तार में चल रही थी, ऊपर खड़े होकर बन बैठा 'शक्तिमान', अब हालत ऐसी की खुद से नहीं हो पा रहा विराजमान!

Youth Stunt on Garbage Collection Vehicle Video Viral

Youth Stunt on Garbage Collection Vehicle Video Viral

Viral Video: आजकल के ये नौजवान कुछ भी करते हैं| ये दिखावे में इतने चूर हैं कि इन्हें यह तक समझ नहीं आता कि ये जो भी कर रहे हैं वह उनके लिए कितना सही साबित होगा.. होगा भी या नहीं| सोशल मीडिया पर छा जाने के चक्कर में ये ऐसी खतरनाक स्थिति में पहुंच जाते हैं कि इनकी जान पर आफत आ जाती है| जैसे इस युवक की जान बाल-बाल बच गई|

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है| वीडियो में जो होते हुए दिखता है उसपर एक तरफ हंसी भी आती है और दूसरी तरफ तरस भी आता है| विचार आता है कि कैसे कुंद बुद्धि के लोग पड़े हैं इस दुनिया में... जिन्हें अपना अच्छा-बुरा तक नहीं पता|

आपको बतादें कि, वीडियो में एक युवक बीच सड़क तेज रफ्तार में चल रही एक कचरे की गाड़ी के ऊपर पहले पुश-अप मारते हुए नजर आता है| इसके बाद वह अचानक खड़ा हो जाता है और टशन दिखाने लगता है|

बस फिर क्या इतने में ही वह ऐसे डगमगाता है कि सीधा कचरे की गाड़ी से सड़क पर आ जाता है और सड़क पर इस प्रकार घसिट आ जाता है कि उसकी रंगबाजी के सारे रंग उड़ जाते हैं| कोई रंग अगर दिखता है तो उसके शरीर से जगह-जगह से निकलता खून का रंग दिखता है| युवक की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब सही से बैठ नहीं पा रहा है| उसका शरीर जगह-जगह से चोटिल है|

वीडियो में चल रहा शक्तिमान सांग...

वीडियो देखने के साथ आप सुनेंगे कि इसमें शक्तिमान सीरियल का टाइटल सॉन्ग चल रहा है| यानि युवक कचरे की गाड़ी पर 'शक्तिमान' बन रहा था लेकिन अंजाम ऐसा हुआ है कि अब खुद से विराजमान भी नहीं हो पा रहा है| वहीं, रात के समय शूट किया गया यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है| श्वेता सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती नगर लखनऊ ने इसे शेयर किया है|


देखिये वीडियो ...