अंब में शादी से पहले युवती लापता: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

अंब में शादी से पहले युवती लापता: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

Young Woman Goes Missing Before Wedding in Amb

Young Woman Goes Missing Before Wedding in Amb

Young Woman Goes Missing Before Wedding in Amb, उपमंडल अंब के तहत एक गांव में शादी की दो दिन पहले एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। युवती के स्वजन ने उनके साथ लगते गांव के एक विशेष समुदाय के युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का विवाह सात मई को तय हुआ था और घर में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं।

सोमवार रात करीब 12 बजे तक मंगल गीतों के बीच रस्में पूरी करने के बाद युवती और उसके स्वजन अपने कमरों ने सोने चले गए, लेकिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो युवती अपने घर से गायब थी। स्वजन ने आनन-फानन में आसपास और रिश्तेदारों के पास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ न लगने पर पुलिस थाना अंब इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

परिवार ने लगाया दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप

स्वजन ने पुलिस को दी शिकायत में लतीफ मुहम्मद नाम के युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पेशे से ट्रैक्टर चालक है और करीब दो वर्ष पूर्व उसका विवाह भी हो चुका है।

पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए उसके स्वजन को थाने तलब किया, हालांकि उन्होंने अपने बेटे के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

उधर, बताया जा रहा है कि युवती के लापता होने की खबर मिलते ही वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है, जिसके चलते पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।