​योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव आगमन: पंचदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और यमकेश्वर में उत्साह

​योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव आगमन: पंचदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और यमकेश्वर में उत्साह

Yogi Adityanaths arrival at his ancestral village

Yogi Adityanath's arrival at his ancestral village

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार से आठ मई के बीच अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। यहां वह नव निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के पंचूर गांव में नव स्थापित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चार मई से आठ मई तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी भी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इसे लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों में जुटा हुआ है। स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके गांव और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है। उनके संभावित आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।