Yogi Adityanath Congratulates

शुभेंदु अधिकारी के CM बनने पर योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, बोले- साकार होगा ‘सोनार बांग्ला’ का सपना

undefined

Yogi Adityanath Congratulates

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि बंगाल अब सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक उत्थान के नए दौर में प्रवेश करेगा।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी का कार्यकाल बंगाल के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। उन्होंने मां काली से उनके सफल कार्यकाल की प्रार्थना भी की।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने पश्चिम बंगाल सरकार के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को फिर से स्थापित करने का कार्य करेंगे।

योगी ने अपने संदेश के अंत में लिखा, “मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो। वंदे मातरम्!”